VIDEO: ट्रेन में फंसी महिला की साड़ी, फिर क्या हुआ देखें वीडियो..

मुंबई के उपनगर कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें एक महिला की जान बाल-बाल बच गई. स्टेशन पर उतरने के बाद इस महिला की साड़ी का एक सिरा ट्रेन में फंस गया था. जैसे ही ट्रेन चली, महिला ट्रेन के साथ प्लेटफॉर्म पर घिसटने लगी. ये मंजर देखकर प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग दहशत में आ गए. इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को तेजी से अपनी ओर खींचा. हालांकि इस कोशिश में ये जवान भी प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, लेकिन महिला को चमत्कारिक रूप से बचा लिया गया. ये पूर घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2mGjRpR
https://ift.tt/2Lj4gLz

Post a Comment

0 Comments