ब्रिटेन भले ही ओलिंपिक में एक टीम भेजता हो, लेकिन फुटबॉल और रग्बी में प्रतिद्वंद्विता इस कदर है कि स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के खेलप्रेमी दुआ करते हैं कि कोई भी जीते लेकिन इंग्लैंड नहीं। अब उनके लिए इस आदत को बदल पाना मुश्किल है और जेरेथ साउथगेट की टीम अपने सबसे बड़े मुकाबले में उतरेगी तो इनमें से किसी देश में इंग्लैंड के गोल पर ताली नहीं बजेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KYlVqL

0 Comments