नार्वे शतरंज: विश्वनाथन आनंद ने कार्लसन को ड्रॉ पर रोका

विश्वनाथन आनंद यहां अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नमेंट के 5वें दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेल खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। 5 बार के विश्व चैंपियन भारतीय दिग्गज के खिलाफ टूर्नमेंट में दो जीत के साथ शीर्ष पर चल रहे कार्लसन कुछ खास नहीं कर सके और ड्रॉ खेल कर संतुष्ट दिखे।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HgRPch

Post a Comment

0 Comments